सीएम धामी का संदेश: ‘मोदीजी के हृदय में है देवभूमि’..
उत्तराखंड सरकार रजत जयंती पर विशेष सत्र आयोजित कर रही है, जिसमें राष्ट्रपति का अभिभाषण होगा। अगले साल 10 से 12 हजार भर्तियां होंगी। अब तक एक लाख करोड़ की ग्राउंडिंग हो चुकी है। देहरादून और हल्द्वानी में तीमारदारों के लिए विश्राम घर बन रहे हैं। कर्णप्रयाग रेल लाइन का काम तेजी से चल रहा है। आईटीबीपी के साथ 84 लाख की सामग्री खरीदी गई। ऊधम सिंह नगर में औद्योगिक क्षेत्र के लिए एक हजार एकड़ जमीन दी गई।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड रजत जयंती के मौके पर राज्य को संबोधित किया। उन्होंने कहा पूरे राज्य में रजतोत्सव को समारोह के रूप में मनाया जायेगा। अटल जी के अथक प्रयासों से राज्य की स्थापना हुई। 25 सालों में अनेक प्रकार के अनुभव राज्य को मिले हैं। गंतव्य की यात्रा में राज्य का हर नागरिक सहभागी बने। विकसित भारत का संकल्प मोदी जी ने रखा है। 2050 में स्वर्ण जयन्ती वर्ष मनाया जायेगा। तब तक कैसे विकास की यात्रा को पूरा करना है। उसका रोडमैप तैयार किया गया है। जिनके संघर्ष से राज्य बना ऐसे सभी बलिदानियों को नमन करता हूं। यह 25 सालों की यात्रा को आगे बढ़ाने के लिए विशेष सत्र आयोजित करने जा रहे हैं। इसमें तीन नवम्बर को राष्ट्रपति का भी सम्बोधन मिलने वाला है।

राज्य को चलाने में महिला शक्ति का बड़ा योगदान है। राष्ट्रपति का सत्र को सम्बोधन बड़े सौभाग्य की बात है। आगे कैसे राज्य को आगे बढ़ना है इस पर चर्चा होगी। आज से कार्यक्रम शुरू हो जायेगे। आज आपदा पीड़ितों से मिलने गया था। बहुत नुकसान आपदा में हुआ इस साल। उत्तराखंड के जितने लोग राज्य में है उतने ही पूरे देश में हैं। उनका भी योगदान राज्य निर्माण में है। पिछले साल प्रवासी सम्मेलन किया था। बहुत नाम कमा रहे हैं राज्य के लोग पूरे देश में। जब उनसे संवाद किया तो उन लोगों ने अपने गांव में विकास की मुहिम से जुड़े। इनसे भी संवाद किया जायेगा।
अल्ट्रा मैराथन आदि कैलाश क्षेत्र में होने जा रही है। अब कई देशों कें लोग इस मैराथन में भाग लेंगे। रोजगार मेला, रैतिक परेड समेत कई आयोजन होंगे। पीएम मोदी का राज्य में आना हमेशा उत्सहजनक रहा है। पीएम मोदी के हृदय में उत्तराखंड बसता है, वहीं राज्य के लोगों के हृदय मे पीएम मोदी बसते हैं। सबको भागीदार बनाना चाहते हैं। आने वाले समय का खाका प्रस्तुत करने के लिए भी लक्ष्य तय है। समान नागरिक संहिता लागू करने वाला पहला राज्य होने का गौरव मिला है देवभूमि को। राज्य में कई कानून लागू किये हैं। रोजगार के मामले में जितने पद रिक्त हैं सबको संकल्प लेकर भरने का काम किया, अब तक 26 हजार से अधिक भर्ती हो गई हैं। अगले साल भर में 10 से 12 हजार भर्ती होंगी।
पहले इंवेस्टर समिट तो होते थे ग्राउंडिंग नहीं होती थी, अब तक तीन लाख 56 हजार करोड़ के mou साइन् हुए। मन में था लोगों के कि ग्राउंडिंग नहीं होती। अब तक एक लाख करोड़ की grounding हो चुकी है। पहली बार एक लाख करोड़ का बजट पेश किया। अब तक 58 लाख आयुष्मान कार्ड बने। शहीद सैनिको के परिवार को मिलने वाली अनुग्रह राशि को बढाकर 50 लाख किया है। परमवीर चक्र विजेताओं को डेढ़ करोड़ किया है। देहरादून और haldwani में मरीजों के तीमारदारों के लिए विश्राम घर बन रहे हैं। राज्य में मातृ मृत्यु दर घटी है। प्रति व्यक्ति आय में 17 गुना बढ़ी है। राज्य गठन के समय चार हजार करोड़ था अब एक लाख करोड़। चार धाम में अवस्थापना सुविधाएं बढ़ गई हैं। अभी निर्माण चल रहा है। पीएम मोदी खुद समीक्षा करते हैं।
बद्रीनाथ मास्टरप्लान पर काफी काम चल रहा है। रोपवे केदार नाथ के लिए बनने जा रहा है। एक सर्किट के रूप में जोड़कर काम किया जा रहा है। दिल्ली देहरादून एक्सप्रेस वे का काम लगभाग पूरा। कर्णप्रयाग रेल लाइन का काम तेजी से चल रहा। अगले साल जहां तक हो जायेगा वहाँ का ट्रायल कराएंगे। फिल्म नीति बनाई है। फिल्मों को पचास प्रतिशत या दो करोड़ तक की सब्सिडी दे रहे हैं। स्टार्ट अप के लिए दो सौ करोड़ का फंड बनाया है। अब तक 165000 लखपति दीदी बन चुकी हैं। तीन गैस के सिलेंडर गरीब महिलाओं को देने का संकल्प लिया था। वाइब्रेंट विलेज योजना में 51 गांव चयनित हुये। जोहार घाटी गांव में अभी गया था। वृद्धा वस्था, विधवा, दिव्यांग पेंशन बढ़ाने का काम किया। दोनों बुजुर्गों को पेंशन देने का काम किया। अब तीन माह की जगह हर माह पेंशन।
वाइब्रेंट विलेज में पर्यटन सुविधा बढ़ाने जा रहे हैं। itbp के साथ करार किया था, सब्जी खरीद को लेकर। अब तक 84 लाख की सामग्री खरीदी जा चुकी है। एक हजार एकड़ जमीन उधम सिंह नगर में औद्योगिक क्षेत्र में दी। देहरादून और पंत नगर हवाई अड्डे को अंतरराष्ट्रीय बना रहे। राष्ट्रीय खेलों में 103 पदक जीते। राज्यों का पहला खेल यूनिवर्सिटी बना रहे। सिलक्यारा टनल पूरे देश दुनिया में उदाहरण बनी। खनन में प्रभावी प्रबन्धन करते हुए आज 300 से 1200 करोड़ तक पहुंचाया। केंद्र सरकार से सौ करोड़ की धनराशि मिली। रेवेन्यू के अनेक क्षेत्रों में दूसरा स्थान प्राप्त किया। सतत विकास में पहले स्थान पर। रोजगार देने में भी हम आगे बढे हैं।
मुख्य बातें
- 25 सालों की यात्रा को आगे बढ़ाने के लिए विशेष सत्र आयोजित करने जा रहे हैं। इसमें तीन नवम्बर को राष्ट्रपति का भी सम्बोधन।
- अगले साल भर में 10 से 12 हजार भर्ती होंगी।
- पहले इंवेस्टर समिट तो होते थे ग्राउंडिंग नहीं होती थी, लोगों के मन में था ग्राउंडिंग नहीं होती। अब तक एक लाख करोड़ की ग्राउंडिंग हो चुकी है।
- देहरादून और हल्द्वानी में मरीजों के तीमारदारों के लिए विश्राम घर बन रहे हैं।
- कर्णप्रयाग रेल लाइन का काम तेजी से चल रहा। अगले साल जहां तक हो जायेगा काम वहां का ट्रायल कराएंगे।
- आईटीबीपी के साथ करार किया था, सब्जी खरीद को लेकर। अब तक 84 लाख की सामग्री खरीदी जा चुकी है।
- एक हजार एकड़ जमीन ऊधम सिंह नगर में औद्योगिक क्षेत्र में दी।

My wife and i got really relieved that Michael managed to conclude his researching through the precious recommendations he gained using your weblog. It’s not at all simplistic to just be making a gift of solutions that people may have been trying to sell. And we also already know we need the website owner to appreciate for this. All of the explanations you have made, the straightforward blog navigation, the friendships you help to instill – it’s got all exceptional, and it’s letting our son and the family imagine that this matter is enjoyable, which is certainly unbelievably mandatory. Thank you for the whole lot!