Categories

1 September 2026

“देहरादून पहुंची स्नेह राणा, रेलवे ने सम्मानित कर बनाया पल यादगार”

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ऑलराउंडर स्नेह राणा को देहरादून रेलवे स्टेशन पर सम्मानित किया गया। उन्हें महिला वनडे विश्व कप में शानदार प्रदर्शन के लिए रेलवे अधिकारियों ने बुके देकर सम्मानित किया। स्नेह राणा देहरादून रेलवे स्टेशन पर टीटीआई के पद पर तैनात हैं और पहले रेलवे टीम से भी खेल चुकी हैं।


भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ऑलराउंडर खिलाड़ी स्नेह राणा का शुक्रवार को देहरादून रेलवे स्टेशन पर विशेष सम्मान किया गया। हाल ही में हुए महिला वनडे विश्व कप में स्नेह राणा ने अपने शानदार प्रदर्शन से देश का नाम रोशन किया, जिसके बाद रेलवे प्रशासन ने उनके योगदान और उपलब्धि पर गर्व जताते हुए सम्मान समारोह आयोजित किया।

स्टेशन परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान स्टेशन अधीक्षक रविंद्र कुमार, सीएमआई एस.के. अग्रवाल, सीपीएस सुभाष सक्सेना और सीटीआई सुहेल खान सहित कई अन्य अधिकारियों ने स्नेह राणा को बुके भेंट कर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अधिकारियों ने कहा कि स्नेह राणा न केवल भारतीय क्रिकेट टीम की महत्वपूर्ण सदस्य हैं, बल्कि रेलवे परिवार का भी गौरव हैं।

गौरतलब है कि स्नेह राणा वर्तमान में देहरादून रेलवे स्टेशन में टीटीआई (ट्रैवलिंग टिकट इंस्पेक्टर) के पद पर तैनात हैं। इससे पहले वे रेलवे टीम की तरफ से क्रिकेट भी खेल चुकी हैं, जहां उनके प्रदर्शन ने उन्हें राष्ट्रीय टीम तक पहुँचाया। उनके शानदार खेल और समर्पण ने कई उभरते खिलाड़ियों को प्रेरित किया है।

सम्मान समारोह के दौरान स्टेशन पर मौजूद रेलवे कर्मचारियों और यात्रियों ने भी स्नेह राणा की उपलब्धियों पर खुशी व्यक्त की और उनके साथ तस्वीरें खिंचवाने की होड़ लग गई। समारोह ने इस पल को और भी खास और यादगार बना दिया।

 

2 thoughts on ““देहरादून पहुंची स्नेह राणा, रेलवे ने सम्मानित कर बनाया पल यादगार”

  1. Nền tảng slot365 không chỉ là nơi cung cấp dịch vụ cá cược mà còn là điểm đến lý tưởng để giải trí và kiếm thưởng. Với giao diện thân thiện, hệ thống bảo mật tiên tiến và dịch vụ hỗ trợ 24/7, đảm bảo mang lại trải nghiệm mượt mà, an toàn và công bằng. Để bắt đầu, trang web chính thức, nơi cung cấp đầy đủ các dịch vụ và thông tin cần thiết.

  2. Một trong những yếu tố quan trọng nhất mà 66b đăng nhập luôn chú trọng là tính an toàn và bảo mật. Mọi thông tin cá nhân tài chính được ngăn chặn sự xâm nhập của hacker. Không chỉ vậy, sân chơi còn tuân thủ các quy định nghiêm ngặt về bảo mật chống rửa tiền, đảm bảo mọi giao dịch của người chơi đều được thực hiện một cách minh bạch an toàn.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed