Categories

22 September 2026

Dehradun: दून पुलिस में बड़ा फेरबदल, तीन थानाध्यक्ष समेत 30 पुलिस अधिकारियों के तबादले, देखें पूरी सूची

जानकारी के अनुसार थानाध्यक्ष समेत 30  पुलिस अधिकारियों के तबादले कर दिए गए हैं। देहरादून पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर अधिकारियों के तबादले हुए हैं। प्रेमनगर, रायपुर और नेहरु कॉलोनी के थानाध्यक्ष समेत 30 निरीक्षक और उपनिरीक्षक इधर से उधर किए गए हैं। एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल की ओर से बुधवार देर रात आदेश जारी किया गया। प्रेमनगर थाने से कुंदन राम को हटाकर नरेश राठौर को जिम्मेदारी सौंपी गई है। नरेश को पुलिस लाइन से भेजा गया है। इसके अलावा संजीत कुमार को नेहरु कॉलोनी थाने से हटाकर रायपुर थाने भेजा गया है। नहरू कॉलोनी थाने का प्रभारी मनोज नौटियाल को बनाया गया है। मनोज को पुलिस लाइन से भेजा गया है। इसके अलावा कुठालगेट का चौकी प्रभारी प्रवीन सैनी को बनाया गया है। इसके अलावा 26 और अधिकारियों को इधर से उधर भेजा गया है।

You may have missed