Categories

28 October 2026

“धराली आपदा: रिपोर्ट आई, जवाब नहीं”

धराली में पांच अगस्त को आई आपदा ने भारी तबाही मचाई थी। आपदा के कारणों की पड़ताल के लिए वाडिया हिमालय भू-विज्ञान संस्थान, आईआईटी रुड़की, जीएसआई, सीबीआरआई रुड़की समेत अन्य संस्थानों के विशेषज्ञों को भेजा गया था।


धराली में आपदा के कारणों की विशेषज्ञों की पड़ताल रिपोर्ट क्या कहती है, यह सवाल बना हुआ है। अब शासन में रिपोर्ट को लेकर बैठक होने की बात हैं, जिसमें सभी पहलुओं पर विचार किया जाएगा। इसके बाद ही जानकारी सामने आने की संभावना है।

उत्तरकाशी के धराली में पांच अगस्त को आपदा आई थी। इसमें भारी नुकसान हुआ। आपदा के कारणों की पड़ताल के लिए वाडिया हिमालय भू-विज्ञान संस्थान, आईआईटी रुड़की, जीएसआई, सीबीआरआई रुड़की समेत अन्य संस्थानों के विशेषज्ञों को भेजा गया था।

टीम ने 14 अगस्त को पहुंचकर आपदाग्रस्त क्षेत्र का अध्ययन किया था। पिछले महीने शासन को रिपोर्ट साैंप दी थी। लेकिन अभी तक रिपोर्ट में आपदा के कारण क्या कारण रहे हैं? यह बात सार्वजनिक नहीं हो सकी है। सूत्रों के अनुसार रिपोर्ट में कारणों के साथ संस्तुतियां भी की गई हैं।

इस संबंध में सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन का कहना है कि रिपोर्ट का परीक्षण किया जा रहा है। इस रिपोर्ट को लेकर जल्द ही एक बैठक बुलाई जाएगी। इसमें रिपोर्ट के सभी बिंदुओं पर बातचीत होगी।

You may have missed