7 December 2025

हरिद्वार में राष्ट्रपति दौरे की अंतिम तैयारियां, शनिवार को होगा पूर्वाभ्यास..

1 min read

हरिद्वार का पतंजलि विश्वविद्यालय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के संभावित दौरे के लिए तैयार है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने तैयारियों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को प्रोटोकॉल का पालन करने के निर्देश दिए। 1 नवंबर को कार्यक्रम की रिहर्सल होगी। सुरक्षा व्यवस्था और यातायात नियंत्रण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।


एक बार फिर राष्ट्रीय गौरव के क्षण के स्वागत के लिए पतंजलि विश्वविद्यालय सज-धज कर तैयार हो रहा है। दो नवंबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के प्रस्तावित आगमन को लेकर जिले का प्रशासन और पुलिस अमला सतर्कता और समन्वय के उच्चतम स्तर पर जुट गया है। इसी कड़ी में शुक्रवार को जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने पतंजलि योगपीठ विश्वविद्यालय पहुंचकर तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि राष्ट्रपति के आगमन पर निर्धारित प्रोटोकाल का पालन किया जाए। एक नवंबर को कार्यक्रम की पूर्ण रिहर्सल होगी, ताकि वास्तविक दिन पर सभी व्यवस्थाएं सटीक और समयबद्ध रूप से क्रियान्वित की जा सकें। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों से कहा कि सभी कार्य निर्धारित मानकों और प्रोटोकाल के अनुरूप किए जाएं।

एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने सुरक्षा तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सुरक्षा व्यवस्था, यातायात नियंत्रण और भीड़ प्रबंधन की योजना तैयार रखी जाए। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी फिंचाराम चौहान, संयुक्त मजिस्ट्रेट रुड़की दीपक रामचंद्र सेठ, एसपी देहात शेखर सुयाल, एसपी क्राइम जितेन्द्र मेहरा, एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह, नगर आयुक्त रुड़की राकेश चंद्र तिवारी, उपजिलाधिकारी जितेन्द्र कुमार, उप जिलाधिकारी देवेंद्र सिंह नेगी, ईई यूपीसीएल दीपक सैनी, एसीएमओ डॉ. अनिल वर्मा तथा विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार निर्विकार सिंह मौजूद रहे।

4 thoughts on “हरिद्वार में राष्ट्रपति दौरे की अंतिम तैयारियां, शनिवार को होगा पूर्वाभ्यास..

  1. Với giao diện mượt mà và ưu đãi hấp dẫn, MM88 là lựa chọn lý tưởng cho các tín đồ giải trí trực tuyến.

  2. iwin – nền tảng game bài đổi thưởng uy tín, nơi bạn có thể thử vận may và tận hưởng nhiều tựa game hấp

  3. Đến với J88, bạn sẽ được trải nghiệm dịch vụ cá cược chuyên nghiệp cùng hàng ngàn sự kiện khuyến mãi độc quyền.

  4. Khám phá thế giới giải trí trực tuyến đỉnh cao tại MM88, nơi mang đến những trải nghiệm cá cược thể thao và casino sống động.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *