7 December 2025

उत्तराखंड की पर्यावरण वीरांगना गौरा देवी की याद में विशेष डाक टिकट का विमोचन..

1 min read

चिपको आंदोलन की प्रणेता गौरा देवी की 100वीं जयंती पर डाक टिकट जारी किया गया। गौरा देवी का जन्म 1924 में उत्तराखंड में हुआ था। उन्होंने 1974 में चिपको आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिसमें उन्होंने पेड़ों को बचाने के लिए ग्रामीणों को प्रेरित किया। यह डाक टिकट उनके पर्यावरण संरक्षण के प्रति समर्पण को श्रद्धांजलि है और लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करेगा।


चिपको नेत्री गौरा देवी की 100 वीं जयंती रैणी गांव में धूमधाम से मनाई गई। बतौर मुख्य अतिथि वन मंत्री सुबोध उनियाल ने पौधरोपण कर गौरा देवी को याद किया। इस दौरान डाक विभाग की ओर से गौरा देवी के योगदान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए डाक टिकट जारी करने के साथ ही विशेष आवरण का विमोचन भी किया गया।

शनिवार को गौरा देवी की कर्म भूमि रैणी में उनके जन्म शताब्दी के 100 साल पूरे होने पर नंदादेवी राष्ट्रीय पार्क प्रशासन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में वनमंत्री सुबोध उनियाल ने पर्यावरण संरक्षण के लिए गौरा देवी के कार्यों को याद करते हुए कहा कि जिस तरह से गौरा देवी ने वनों को बचाने के लिए संघर्ष किया, उसी तरह पहाड़ की महिलाओं को भी वनों की रक्षा के लिए सदैव आगे रहना चाहिए। कहा कि यह कार्यक्रम देहरादून में भी आयोजित किया जा सकता था, लेकिन गौरा देवी का नमन करने के लिए इसे उनके कार्य भूमि में आयोजित किया गया। जन भावना को देखते हुए निश्चित तौर पर गौरा देवी को भारत रत्न दिए जाने की मांग को भारत सरकार तक पहुंचाने का कार्य किया जायेगा।

विधायक लखपत बुटोला ने गौरा देवी को भारत रत्न दिए जाने की पैरवी करते हुए कहा कि वनों को बचाने के लिए गौरा देवी के संघर्ष जितना महत्वपूर्ण था उतना उनको सम्मान नहीं मिला है। कहा कि पर्यावरण संरक्षण को लेकर सीमांत क्षेत्र के लोगों का योगदान विश्व का आइना दिखाने वाला था।

वक्ताओं ने कहा कि सत्तर के दशक में वनों को बचाने के लिए गौरा देवी के नेतृत्व में रैणी की महिलाओं के प्रयासों से पर्यावरण संरक्षण की दिशा में नागरिकों की सोच बदली , लेकिन आज गौरा देवी का गांव उपेक्षित है। यहां पर आपदा से स्वयं गौरा देवी का स्मारक ही छतिग्रस्त हो रहा है। गांव के नीचे भूस्खलन से गांव के अस्तित्व पर बनी है । सरकार को इस ओर ध्यान देना चाहिए ।

इस मौके पर प्रमुख वन संरक्षक वन्य जीव प्रतिपालक आरके मिश्रा, चीप पोस्ट मास्टर जनरल शशि शालिनी कुजुर, जिला पंचायत सदस्य आयुषी बुटोला, नगर पालिका अध्यक्ष देवेश्वरी शाह, गौरा देवी के पुत्र चंदन सिंह राणा, सोहन सिंह राणा, बाली देवी, उखा देवी, जुट्ठी देवी, कलावती देवी, मंगुली देवी सहित कई लोग मौजूद रहे।

14 thoughts on “उत्तराखंड की पर्यावरण वीरांगना गौरा देवी की याद में विशेष डाक टिकट का विमोचन..

  1. It?¦s really a nice and helpful piece of info. I?¦m glad that you simply shared this helpful information with us. Please stay us up to date like this. Thank you for sharing.

  2. I’ll right away take hold of your rss feed as I can not to find your e-mail subscription hyperlink or newsletter service. Do you have any? Kindly let me realize in order that I could subscribe. Thanks.

  3. Tham gia cộng đồng game thủ tại Go88 để trải nghiệm các trò chơi bài, poker phổ biến nhất hiện nay.

  4. Về dịch vụ CSKH, 66b apk theo đuổi tôn chỉ “Ưu tiên trải nghiệm khách hàng”, từ đó đảm bảo mang tới cho bạn những giây phút giải trí có 1-0-2. Chuyên viên tư vấn tại nhà cái chúng tôi luôn được đào tạo bài bản, sẵn sàng phục vụ hội viên mọi lúc mọi nơi.

  5. telegram 888slot Khi người chơi mới đăng ký và nạp tiền lần đầu, họ sẽ nhận ngay 10% số tiền nạp, tối đa lên đến 18.000.000 VNĐ. Để đảm bảo tính minh bạch, người chơi cần hoàn thành ít nhất 20 vòng cược trước khi rút tiền.

  6. Khám phá thế giới giải trí trực tuyến đỉnh cao tại MM88, nơi mang đến những trải nghiệm cá cược thể thao và casino sống động.

  7. Trải nghiệm thương hiệu xổ số độc quyền đến từ 188v chính thức khi truy cập sảnh lô đề. Bên cạnh xổ số kiến thiết, người chơi còn có cơ hội thử sức với các sản phẩm mới lạ như: Xổ số siêu tốc, xổ số VIP, Mega 6/45 và xổ số Thái Lan. Tỷ lệ ăn thưởng gấp 99.6 lần tiền cược ban đầu.

  8. kuwin sở hữu kho game đa dạng từ slot đến trò chơi bài đổi thưởng, mang đến cho bạn những giây phút giải trí tuyệt vời.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *