8 December 2025

चंपावत के बनबसा में बनेगी एकीकृत जांच चौकी, केंद्र सरकार ने दी वन भूमि विचलन को अंतिम मंजूरी

1 min read

DCIM100MEDIADJI_0016.JPG

उत्तराखण्ड के चंपावत जनपद स्थित बनबसा क्षेत्र में अब अंतरराष्ट्रीय व्यापार और सुरक्षा को मजबूती देने के उद्देश्य से एकीकृत जांच चौकी (Integrated Check Post – ICP) का निर्माण होगा। इसके लिए केंद्र सरकार ने वन (संरक्षण एवं संवर्धन) अधिनियम, 1980 की धारा 2 के अंतर्गत 34 हेक्टेयर आरक्षित वन भूमि के विचलन को अंतिम स्वीकृति प्रदान कर दी है।

यह भूमि तराई पूर्व वन प्रभाग, हल्द्वानी के अंतर्गत आने वाले चैनी कम्पार्टमेंट-14, बनबसा, पूर्णागिरी (टनकपुर) तहसील में स्थित है। इस परियोजना को भूमि बंदरगाह प्राधिकरण, भारत (Land Port Authority of India) द्वारा क्रियान्वित किया जाएगा।

एकीकृत जांच चौकी के निर्माण से भारत-नेपाल सीमा पर व्यापारिक गतिविधियों और आवाजाही में पारदर्शिता, सुगमता और सुरक्षा सुनिश्चित होगी। यह परियोजना क्षेत्रीय विकास के साथ-साथ सीमा प्रबंधन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

4 thoughts on “चंपावत के बनबसा में बनेगी एकीकृत जांच चौकी, केंद्र सरकार ने दी वन भूमि विचलन को अंतिम मंजूरी

  1. Đến với J88, bạn sẽ được trải nghiệm dịch vụ cá cược chuyên nghiệp cùng hàng ngàn sự kiện khuyến mãi độc quyền.

  2. Với giao diện mượt mà và ưu đãi hấp dẫn, MM88 là lựa chọn lý tưởng cho các tín đồ giải trí trực tuyến.

  3. Khám phá thế giới giải trí trực tuyến đỉnh cao tại MM88, nơi mang đến những trải nghiệm cá cược thể thao và casino sống động.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *