Categories

27 October 2026

चौकी हिंसा पर सीएम धामी सख्त, धार्मिक अराजकता पर जीरो टॉलरेंस की चेतावनी..

सीएम धामी ने कहा कि प्रदेश में किसी भी प्रकार की धार्मिक कट्टरता और अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसे ही उपद्रवियों के लिए सख्त कानून लाया गया है।

देहरादून में सोमवार रात सोशल मीडिया पर पैगंबर मोहम्मद के लिए आपत्तिजनक कमेंट किए जाने के खिलाफ चौकी में बवाल को लेकर सीएम धामी ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने कहा कि हमारे त्योहारों के बीच अशांति फैलाने के लिए ऐसी हरकतें हो रही हैं। इसके पीछे वही ताकतें हैं जो मजबूत होते भारत को नहीं देख पा रही हैं।

एक भारत, श्रेष्ठ भारत के संकल्प को ऐसी ताकतें पचा नहीं पा रही हैं। अगर आप किसी का सम्मान करते हैं तो वो सम्मान तभी है जब आप वह आपके आचरण में दिखे। जो भी अराजकता फैलाकर प्रदेश का माहौल खराब करेगा उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

प्रदेश में किसी भी प्रकार की धार्मिक कट्टरता और अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसे ही उपद्रवियों के लिए सख्त कानून लाया गया है। पुलिस ने अपना काम सख्ती से किया है। जो भी सरकारी और निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचाएगा उससे पूरी वसूली की जाएगी।

You may have missed